BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 10:12 am
BIG NEWS : आज उज्जैन और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, नर्सिंग के 294 कॉलेजों को मिली मान्यता, बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर खींचतान जारी, प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। दोनों शहरों को मुख्यमंत्री कई सौगात देंगे। सीएम सुबह 9ः30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रम ‘डेयरी टेक्नोलॉजी के संदर्भ में संगोष्ठी’ में भाग लेंगे। सुबह 10.30 अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण के लिए प्रधानाध्यापक, प्राचार्य अधिकारी के प्रथम दल को सिंगापुर के लिए फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। दल सिंगापुर में शिक्षा व्यवस्था देखेगा वहां के मॉडल के जरिये एमपी की शिक्षा सुधारने की कोशिश की जाएगी। दोपहर 12: 15 पर उज्जैन के बड़नगर में सीएम राइज विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3: 00 बजे तृतीय अखिल भारतीय सारस्वत सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचेंगे। दोपहर 3ः30 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री इंदौर में ड्रोन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।


बीजेपी जिला अध्यक्ष की सूची
मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर खींचतान जारी है। लिस्ट फाइनल होने से पहले सियासी घमासान जारी है। सागर और धार को लेकर सबसे ज्यादा विवाद की स्थिति है। अपने समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए सीनियर नेता ताकत झोंक रहे है। 30 से ज्यादा जिलों को लेकर सहमति बनी है। 20 से ज्यादा वर्तमान जिला अध्यक्ष को रिपीट करने का भी दबाव बताया जाता है। सागर में नेताओं ने विधानसभाएं ही बांट ली है।


294 नर्सिंग कॉलेजों को मिली मान्यता
मध्यप्रदेश के नर्सिंग के 294 कॉलेजों को मान्यता मिल गई है। साल 2024-2025 के लिए 294 कॉलेजों को मान्यता मिली है। जीएनएम नर्सिंग और बी.एस.सी. नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता मिली है। मान्यता केवल उन्हीं कॉलेजों को दी गई है जिन्हें सीबीआई की दोनों जांचों और हाईकोर्ट द्वारा गठित समिति ने सही पाया है।


प्रदेश में चलेगी शीतलहर
मध्यप्रदेश में 7 जनवरी से ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की मानें तो पारे में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार है। उज्जैन , ग्वालियर चंबल में कोहरा छाया रहा। 20 से 22 दिन तक मध्य प्रदेश में शीतलहर चलेगी। 7 जनवरी से नया सिस्टम बनने के चलते 2 दिन बाद इसका असर दिखेगा। सिस्टम बनने के चलते ठंड का असर पढ़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE