BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 10:15 am
KHABAR : धार्मिक स्थल को लेकर जमकर बवाल, दो समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर की नारेबाजी, समझाइश के बाद मामला हुआ शांत, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्यप्रदेश के सागर के कोतवाली थानांतर्गत बड़ा बाजार क्षेत्र में जैन मंदिर निर्माण के दौरान एक मंदिर तोड़े जाने से जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जैन समाज के लोग भी कोतवाली की दूसरी तरफ जमा हो गए और नारेबाजी करते रहे। पुलिस और प्रशासन की समझाइश और आश्वासन के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।


दरअसल कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में जैन मंदिर निर्माण के दौरान सोनी समाज की आस्था के केन्द्र एक मंदिर को भी तोड़ने की कोशिश का आरोप है। इस घटना से आक्रोशित सराफा व्यवसायी अपनी दुकानें बंद कर कोतवाली थाने पहुंचे और इनके साथ ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी वहां पहुंच गए और जाम लगा दिया। दूसरी तरफ जमा जैन समाज के लोगों ने भी नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वाशन दिया तब जाकर जाम खुला। हिंदू संगठनों की मांग है कि मंदिर को तोड़ने वालों पर कार्रवाई और कोतवाली टीआई को हटाया जाय। फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE