BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 11:03 am
BIG NEWS : श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 359 वॉ प्रकाश पर्व, आज निकलेगा नगर में भव्य नगर कीर्तन, कोटा की पालकी साहेब, वीर खालसा तरण तारण पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब रहेगा आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 359 वे प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई है। 06 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर सिख्ख समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह-सचिव गगनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि इस बार कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। समिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए कमर कसली है।
आज 05 जनवरी रविवार को पूर्वाह 11 बजे से नगर कीर्तन की शुरूआत नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे से होगी। आकर्षक व सुसज्जित बस मे सवार होकर बाबाजी की पालकी नगर भ्रमण पर निकलेगी। वीर खालसा तरण तारण पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब द्वारा अपनी प्रस्तुती दी आएगी। नगर कीर्तन की खास विशेषता यह रहती है कि समाज की मातृ शक्ति नगर कीर्तन के रास्ते को अपने हाथों से साफ करती चलती है। राह में बिछे कांटे, कंकर को साफ  करके जहॉ वो समाज को स्वच्छता का संदेश देती है वही पूरा सिख्ख समाज प्रेम, भाईचारा, आत्मीयता व राष्ट्र की एकता व अखंडता का नारा बुलंद करता है। कुल मिलकार सांप्रदायिक सौहार्द्र का एक अदभूत संगम होता है नगर कीर्तन।

आज 05 जनवरी को नगर कीर्तन-
संपूर्ण सिख्ख समाज व शहरवासियों को नगर कीर्तन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज 05 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 6 बजे तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

विशेष आकर्षण-
नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण कोटा की पालकी साहेब बस, वीर खालसा तरण तारण पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब द्वारा अपनी प्रस्तुती दी आएगी।

ये रहेंगा रूट-
प्रातरू 11 बजे नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारे से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा जो लायंस पार्क, गांधी भवन के पीछे से होता हुआ डॉ.माहेश्वरी के मकान के पास से घूमेगा व गंगानगर ऑफिस के पास से होता हुआ टैगोर मार्ग पर आएगा। यहॉ से कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, नया बाजार, जाजू बिल्डिंग होता हुआ पुनः फोर जीरो से राजमंदिर टॉकीज होता हुआ गुरूद्वारे तक आएगा।

06 जनवरी के आयोजन-
06 जनवरी को रात्रि 7.30 बजे से गुरू दा अटूट लंगर शुरू होगा। रात्रि 7.30 बजे से 9.30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। रात्रि 9.30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन उसके उपरांत आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षाेल्लास से 359 वाँ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा पर आयोजित होंगे।

व्यापक तैयारियां-
प्रकाश पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। पुराने अनुभवों से सबक लेकर वो सारी तैयारियां की जा रही है कि मत्था टेकने आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE