BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 11:30 am
KHABAR : 2100 महिलाएं करेगी शस्त्र कला का प्रदर्शन, बसंत पंचमी पर मनेगा रतलाम का स्थापना दिवस, तीन तीनों तक होंगे कार्यक्रम, तैयारियां शुरू, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। स्थापना दिवस पर शहर में पहली बार वीर वीरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन करेगी। शस्त्र कला के प्रदर्शन में 2100 महिलाएं शामिल होंगी। सभी को शहर के अलग-अलग अखाड़ों में शस्त्र कला को चलाना सिखाया जा रहा है।


रतलाम का स्थापना दिवस 3 फरवरी बसंत पंचमी को है। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति इस साल भी स्थापना दिवस तीन दिवसीय आयोजन के रूप में मनाएगी। समिति द्वारा कार्यक्रमों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।


समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरुआत 1 फरवरी 2025 को होगी। इस दिन रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर वीरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर रतलाम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।


मातृ शक्ति की हुई बैठक
समिति द्वारा शस्त्र कला प्रदर्शन को लेकर महिलाओं की बैठक राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर रखी गई। बैठक में संघ के नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने का काम सनातन धर्म ही करता है। नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति से शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। प्रत्येक महिला को अपनी बच्ची और आसपास की बालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्र कला में निपुण करवाने का संकल्प लेना होगा। समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE