BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 11:35 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घुमाई लाठी, घुड़सवारी की, उज्जैन में राहगीरी में किया ऊं नमः शिवाय का जाप, फूड स्टॉल पर मिठाई चखी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह लाठी घुमाई, घोड़े की सवारी भी की। ऊं नमरू शिवाय का जाप किया। मौका था उज्जैन में राहगीरी का। राहगीरी के लिए कोठी रोड के करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे रास्ते को सजाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने फूड स्टॉल पर मीठा भी चखा।


राहगीरी की शुरुआत सुबह करीब 5 बजे घंटी, झांझ, मंजीरे की धुन के साथ हुई। डमरू बजाते हुए लोग भजन-कीर्तन करते कोठी रोड पहुंचे। यहां एरोबिक्स, योग, डांस और गीतों के साथ रन फॉर गुड हेल्थ मैराथन में हिस्सा लिया।


सड़क के दोनों तरफ कंचे, रस्सी कूद, बोरा दौड़, सितोलिया और रस्सा खींच जैसे पारंपरिक खेल खेले जा रहे थे। इवेंट में युवाओं के कई ग्रुप्स ने हरियाणवी-मालवी डांस, गरबा, एरोबिक्स, योग, बॉडी बिल्डिंग, मलखंभ और अखाड़े के करतब दिखाए। नगर निगम द्वारा बनाए गए पॉइंट पर सेल्फी ली।


राहगीरी आनंदोत्सव में 40 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए गए थे, जहां लोगों ने हेल्दी फूड आइटम्स का लुत्फ उठाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE