BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 12:04 pm
KHABAR : रावल गंगोत्री धाम प्रमुख शिवप्रकाश का बड़ा बयान, कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले मां-बाप को भेजते हैं वृद्धाश्रम, बच्चों को ऐसे स्कूलों में न पढ़ाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। रावल गंगोत्री धाम के प्रमुख शिवप्रकाश महाराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान देते हुए अभिभावकों से बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में नहीं भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कॉन्वेंट स्कूलों से शिक्षा पाने के बाद आज वृद्धाश्रमों की आवश्यकता महसूस हो रही है।


शिवप्रकाश महाराज ने स्पष्ट किया कि वे अंग्रेजी भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कॉन्वेंट स्कूलों में बच्चों को संस्कार नहीं सिखाए जाते, जिस वजह से पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को गुरुकुल धाम या अन्य संस्कार आधारित स्कूलों में भेजा जाए, जहां उन्हें उचित शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य भी सिखाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्वेंट स्कूलों में संस्कारों से जुड़ी कोई गतिविधियां नहीं कराई जातीं, जिससे बच्चों में भारतीय परंपराओं और मूल्यों की कमी हो रही है। बच्चों को गुरुकुल या अन्य संस्कार आधारित स्कूलों में पढ़ाएं। हमारी शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार देना भी होना चाहिए। वृद्धाश्रम जैसी व्यवस्थाओं की बढ़ती संख्या हमारे संस्कारों की कमी का नतीजा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE