खरगोन। क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन ओर राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय, भोपाल के मध्य इस समझौता ज्ञापन (डव्न्) पर कुलसचिव डॉ. जी एस चौहान तथा आर के डी एफ यूनिवर्सिटी भोपाल के कुलसचिव प्रोफ. नरेंद्र कुमार लारिया के द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. कोरी ने बताया कि यह समझौता छात्रों, शोधकर्ताओं, और शिक्षकों के लिए नए अवसरों और संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा यह शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
डॉ. कोरी ने बताया कि उनका नाम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष और बलिदान ने हमारे समाज को नई दिशा दी हैं । इस विश्वविद्यालय ने उनके आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा और सामाजिक उत्थान का मार्ग चुना है। राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन विश्वविद्यालय, भोपाल, ने अपनी स्थापना से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान को प्राथमिकता दी है। तथा इन दोनों विश्वविद्यालयों का यह सहयोग उन उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक संयुक्त प्रयास है।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास करना है। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं संचालित होंगे जिससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और समाज विज्ञान जैसे क्षेत्रों में शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा, शिक्षक और छात्र आदान-प्रदान की प्रक्रिया होगी जिससे दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों को अनुभव और ज्ञान साझा करने के लिए यह समझौता अवसर प्रदान करेगा।
कुलसचिव डॉ जी.एस. चौहान ने बताया कि यह समझौता केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति के उत्थान का भी एक प्रयास है। हम आदिवासी क्षेत्रों के विकास, महिलाओं की शिक्षा, और ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने के लिए विशेष योजनाएं शुरू करेंगे।
इस अवसर पर, प्राचार्य प्रोफ. शैल जोशी, डॉ सहदेव पाटीदार, क्रांतिसूर्य विश्वविद्यालय के प्रोफ. डॉ. राजाराम आर्य, डॉ. तुषार जाधव, सहायक कुलसचिव श्री वीरेंद्र उचवारे, प्रोफ. ऐश्वर्या दिलावरे एवं समस्त विश्वविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।