BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 1:18 pm
KHABAR : पीथमपुर में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के साथ किया संभागायुक्त दीपक सिंह ने संवाद, बोले- भ्रमित ना हो, पहले सही तथ्य जान लें, अफवाहों पर ध्यान ना दें, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज पीथमपुर नगर पालिका के सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों से रामकी प्लांट में यूनियन कार्बाइड के कचरे के डिस्पोजेबल के संबंध में उठ रही भ्रांतियों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वीडियो संदेश को भी प्रदर्शित किया गया। संभागायुक्त ने कहा कि पीथमपुर मध्यप्रदेश ही नहीं, देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां की प्रगति के लिए शांति व्यवस्था अहम हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के डिस्पोजेबल के संबंध में भ्रमित ना हो, पहले सही तथ्य जान लें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। साथ ही इस पर लगाम भी लगाई जाए। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट कहना है कि सरकार जनकल्याण, जनहित और जनभावना का आदर करती है। माननीय न्यायालय के समक्ष यह विषय लाया जाएगा और न्यायालय के आदेश के परिपालन में ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। न्यायालय के निर्देश के परिपालन में यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर पहुंचाने का कार्य किया गया है। सुरक्षा के मापदंड पर किसी भी बात का खतरा और डर का भाव जनता के बीच आया तो सरकार के माध्यम से यह विषय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

संभागायुक्त ने संवाद के दौरान सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि आज हमने आईजी अनुराग , डीआईजी निमिष अग्रवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ नगर का भ्रमण किया। जनजीवन पूर्णतः सामान्य है। हमने रामकी प्लांट भी जाकर देखा है। वहां पर यथास्थिति बनी हुई हैं। बैठक में चर्चा के बिंदुओं को लिपिबद्ध किया गया है और इसके साथ ही आप लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से शासन को अवगत कराएंगे।

बैठक में आईजी अनुराग ने कहा कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना लें। आपकी सभी बातों से शासन को अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि आप सभी जिम्मेदार हैं,अफवाहों का दौर न चले। इस बात का ध्यान रखें।  रामकी प्लांट में यथास्थिति बरकरार है। इस बात को जन-जन तक पहुंचाए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के मददगार बनें। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष सेवंती पटेल भी मौजूद थीं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE