नीमच। जहां एक और प्रयागराज उत्तर प्रदेश में महाकुंभ चल रहा है और एमपी से भी करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेले में जाने को आतुर है। वहीं ग्राम कानाखेड़ा नीमच मध्य प्रदेश में भी पंचमुखी बालाजी मंदिर पर श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस बड़े आयोजन को पिछले कई महीनो से भक्त दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।
आपकों बता दें कि जिले के ग्राम कानाखेड़ा में श्रीमद् ज्ञान गंगा का महोत्सव होने जा रहा है। श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर कानाखेड़ा के स्थापना दिवस व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 8 जनवरी से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव की शुरूआत होगी। श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिवार एवं समस्त भक्तगणों द्वारा आयोजित इस महोत्सव में भक्तों को रामानंद गुरूजी का सान्निध्य प्राप्त होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 8 से 14 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कथा का आयोजन होगा। आयोजनकर्ताओं ने समस्त ग्रामीणों से कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कथा के पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।