खण्डवा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ. पी. जुगतावत ने शनिवार को विकासखंड पंधाना के ग्राम कुमठी, खिराला व इस्लामपुरा में आयुष्मान उपहार योजना तहत 70 वर्ष व इससे अधिक उम्र के वृद्धजनों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति देखी। साथ ही उन्होंने जिसके आयुष्मान कार्ड अपडेट नहीं हो रहे है, उनके फेस आई.डी. से कार्ड बनाने के निर्देश देते हुए शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। डॉ.जुगतावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरगांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। ग्राम हेमगीर में नव निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामदास बकोरिया ने विकासखंड पुनासा, डॉ. रश्मि कौशल ने विकासखंड छैगांवमाखन व अन्य जिला अधिकारियों ने जिले के अन्य विकासखंडो में भ्रमण कर आयुष्मान कार्ड की मॉनिटरिंग की। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल तंतवार व उपयंत्री इमला खंडाते मौजूद थे।