BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 3:53 pm
BIG NEWS : प्रकाश पर्व पर दूध तलाई गुरुद्वारा पहुंचे सीएम डॉ मोहन, गुरुग्रंथ साहिब के आगे टेका माथा, उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव उज्जैन के दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं उन्होंने उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सीएम ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर सीएम डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया।


सीएम ने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से डॉ मोहन यादव का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की।


सीएम ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर सीएम ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सभापति कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE