चित्तौड़गढ़। महत्तम महोत्सव के अन्तर्गत 5 जनवरी से 14 जनवरी जीवदया सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें लगातार 10 दिनों तक सेवा कार्य किए जाएंगे। इसी क्रम मे जीव दयानम सप्ताह के पहले दिन समता युवा संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा ऋषिमंगरी गोशाला मे लगभग 300 गायों को लगभग 550 किलो हरा चारा एवं 100 किलो गुड खिलाकर सेवा कार्य किया गया।
महामंत्री हिमांशु बोरदिया ने बताया कि अध्यक्ष मनीष भडकतिया, अनूप पोखरना, सी पी लोढ़ा, दीपक नाहर, अमित अलावत, पुलकित लोढ़ा संदीप मोगरा, कमलेश बोरदिया, पीयूष मेहता, दक्ष मेहता, ऋतिक बाघमार, रौनक मारू, मोहित भड़कतिया ,लोकेश भड़कतिया अर्पित घडोलिया, रौनक श्री श्रीमाल आदि युवा सदस्यों ने सेवा में सहयोग किया।