मनासा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम पवन बारिया को एक पत्र लिखा, जिसमें बताया कि मकर संक्रांन्ति त्यौहार आने वाला है, त्यौहार के दौरान पंतगे उड़ाई जाती है। पतंगे उड़ाने हेतु चाइनीज मांझे का विक्रय दुकानदारो द्वारा किया जाता है। उक्त मांझा घातक होकर प्रतिवर्ष कई दुर्घटनाएं इससे होती है। त्यौहार के बाद भी ये मांझा कई जगह अटक कर दुर्घटनाओ का कारण बनता है। कई व्यक्ति इस मांझो से घायल हो जाते है, तथा पक्षियो की मौत हो जाती है। अतः दुर्घटनाओ एवं पक्षियों की मौतों को रोकने हेतु चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने हेतु आदेश प्रसारित करने का कष्ट करें। साथ ही क्षेत्र के सभी नागरिकों से भी अपील है कि अपने बच्चों को चाइनीज मांझे का उपयोग करने से रोके एवं चाइनीज मांझे के बिक्री केंद्रों की सूचना तत्काल प्रशासन को दे, जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।