BREAKING NEWS
KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 12:47 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- संविधान का जितना माखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने नहीं, पूर्व मंत्री ने एक्स पर लिखा- इंदौर निगम कर्मियों ने अंबेडकर मूर्ति का किया अपमान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंबेडकर के बहाने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि- कांग्रेस ने अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया। संविधान का जितना माखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इंदौर में निगम कर्मियों द्वारा अंबेडकर की मूर्ति का अपमान का आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश बाबा साहब अंबेडकर के जन्म स्थान वाला प्रदेश है, इसलिए अंबेडकर ने जो समानता और सह अस्तित्व की भावना का जो संदेश दिए उस भावना के आधार पर मध्यप्रदेश बेहतर से बेहतर करने जा रहा है। कांग्रेस कुछ भी नाटक करें, कांग्रेस को जनता अच्छे से जानती है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ क्या किया। अंबेडकर के साथ अन्याय किया। संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया। नकली घड़ियाली आसूं बहाकर कांग्रेस चाहेगी उसके पाप पर पर्दा पड़े लेकिन यह संभव नहीं है। उम्मीद है कांग्रेस इससे सबक लेगी और जनता का दिल जीतने के लिए सच्चे अर्थों में कांग्रेस अपने पुराने अतीत के पाप से माफी मांगते हुए आगे बढ़ेगी।


इंदौर में निगम कर्मचारियों ने अंबेडकर की मूर्ति का किया अपमान
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक्स पर लिखा- बापू, अंबेडकर एवं संविधान विरोधी भाजपा कभी नहीं सुधर सकती है। इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों अंबेडकर जी की प्रतिमा को पैरों में रखकर अनादर किया है। स्कीम नंबर 140 में रविदास समाज के लोगों ने धर्मशाला बनाने के लिये मूर्ति लगाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE