नीमच। नीमच के राजपुरिया गांव में गुरुवार शाम को एक 6 फीट का मगरमच्छ खेत में दिखाई दिया। गांव के श्यामलाल पुरोहित ने वन विभाग को सूचना दी। नीमच रेंज के डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति अपने सहयोगी के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे।

1 घंटे में किया रेस्क्यू-
वन विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद 6 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा। नीमच रेंज की सरकारी गाड़ी खराब होने के कारण रतनगढ़ से वाहन मंगवाया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से गांधीसागर जलाशय में छोड़ दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मगरमच्छ खेत के पास तालाब या नदी से निकलकर खेत में पहुंच गया था। विभाग ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि वे इस तरह की घटनाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं।
