BREAKING NEWS
KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 1:38 pm
BIG REPORT : कुंभ स्नान के बाद भी नहीं बदला मन, प्रयागराज से लाया चाकू और इंदौर में कर दी वारदात, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में चाकू बाजी के मामले में युवराज नामक एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से धारदार एक चाकू भी बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ से खरीद कर चाकू आया था।


मामले में जानकारी देते हुए विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि, दो दिन पहले ध्रुव नामक एक युवक अपने दोस्त के साथ चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए गया था, वहां पर पैसे लिखो लेनदेन को लेकर मामूली बातचीत चली रही थी कि बीच में अचानक से युवराज नामक युवक बोलने लगा और इस दौरान युवराज ने धारदार हथियार से युवक को घायल कर दिया।


बीच बचाव में आए शुभम के साथ भी मारपीट की गई। पूरे मामले में फरार चल रहे युवराज नामक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह महाकुंभ प्रयागराज से लौटते वक्त रास्ते में उसने एक चाकू खरीदा था। इस चाकू से उसने युवक पर हमला किया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवराज के पुराने आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। वहीं उसे तमाम पहलुओं पर पूछताछ भी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE