छतरपुर। नगर के वार्ड नंबर 7 सिंधी कॉलोनी के सामने व्यावसायिक भवन हेतु बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है जिससे आसपास के भवनों के गिरने की स्थिति बन रही है इस पर वहां पर उपस्थित लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की थी कि इस कार्य को रोका जाए शिकायत को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने गंभीरता से लिया नगर पालिका छतरपुर द्वारा मायदी नोटिस अंजू द्विवेदी पति विश्व स्वरूप द्विवेदी निवासी वार्ड नंबर 7 सिंधी कॉलोनी छतरपुर के नाम जारी किया कि नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 के प्रावधानों का उल्लंघन है अतः तत्काल प्रभाव से 24 घंटे के अंदर बेसमेंट के निर्माण को रोक कर भरावकार्य पूर्ण कर नगर पालिका में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। नोटिस से नाराज अवैध निर्माण कारियो ने नगर पालिका द्वारा डाली गई रोड को ही क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है और क्षतिग्रस्त आम रास्ते को बंद कर दिया। जिससे मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश है इसी बात को लेकर जब नगरपालिका सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने तत्काल टीम भेज कर कार्यवाही करने की बात कही लेकिन नगर पालिका सीएमओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले पर एसडीएम अखिल राठौर का कहना है कि हम सीएमओ नगरपालिका को अवैध निर्माण कार्य रोकने के लिए आदेश करेंगे साथ ही अवैध निर्माण कार्यों द्वारा जो आम रास्ते को क्षतिग्रस्त किया गया है उसकी नाप कराकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।