मंदसौर। विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर स्कूल में गतिविधि आयोजित की गई , गतिविधि में बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि बालिका दिवस की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार द्वारा 2008 से की गई थी । 24 जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है इस दिन इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उदेश्य बालिकाओं के अधिकारों, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है ।
साथ ही बच्चों को बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी व गुड टच और बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर जिला प्रभारी दीपक कुमार सीएसडब्यू मोनिका वरुण, दीपक दांगी और लोकेंद्र सिंह उपस्थित रहे।