BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 2:31 pm
BIG NEWS : भारतीय किसान संघ का आंदोलन, 5 फरवरी को वल्लभ भवन का घेराव, पूर्व विधायक बोले- कांग्रेस किसानों के साथ, बीजेपी ने कहा- किसानों के मामलों को लेकर सरकार सजग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारतीय किसान संघ आगामी 5 फरवरी को राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव करेगा। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि- किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में धरना प्रदर्शन होगा। किसान संघ ने गेहूं का भाव 2700 रुपए क्विंटल और धान का भाव 3100 रुपए क्विंटल की मांग, किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस लेने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऑनलाइन रिकॉर्ड, नक्शा सुधारने आदि मांग शामिल है। धरना प्रदर्शन के बाद वल्लभ भवन का घेराव किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है तो बीजेपी ने भी पलटवार किया है।


कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि- कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी की बात लगातार उठा रही है। अब तो संघ से जुड़ा संगठन भी कह रहा कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। धान, गेहूं का सही समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि- भारतीय किसान संघ राष्ट्रवादी संगठन है। राष्ट्रवादी किसानों के बीच काम करता है। किसानों की बात सरकार तक पहुंचाना संगठन का काम है। सरकार भी किसानों के मामलों को लेकर सजग है। किसानों की समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE