नीमच। शहर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में शुक्रवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने भव्य मार्च पास्ट परेड की प्रस्तुती दी। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिर्हसल में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने भव्य परेड का निरीक्षण कर, परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अरविंद डमोर, अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू, किरण आंजना, एसडीएम डॉ.ममता खेडे़, डॉ. राजेश पाटीदार, नगर पालिका सीएमओ महेन्द्र वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बताते चलें की गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ध्वजोत्तोलन कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेगी। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर 14 विभागों द्वारा विकास गतिविधियों की योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकल जाएगी।