BREAKING NEWS
KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 4:21 pm
NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने किया राष्ट्रीय बलिका दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में “राष्ट्रीय बालिका दिवस” पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान सचिव  के अलावा पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, अधिवक्ता संदीप सेठिया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की अधिवक्ता वैशाली अहीर एवं अधिवक्ता शांता चौधरी आदि जन उपस्थित रहे। सचिव गोयल द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य जनों को बताया कि बालिका दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य है कि लड़कियों के अधिकारों को और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह दिवस शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लड़कियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई का आह्वान करता है। इसके जरिये कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे मुद्दों को भी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना है तथा लड़कियों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, लाडली योजना, माध्यमिक शिक्षा के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय योजना जैसी पहलों को अधिकाधिक बढ़ावा देना है। पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत ने विद्यार्थियों को बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए बाल यौन हिंसा , कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। 

अधिवक्ता संदीप सेठिया ने भी बच्चों को राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व बताते हुए जागरूक किया कि सभी को यह सुनिश्चित करना है कि हर बालिका को एक सुरक्षित, सशक्त, और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर मिले। कार्यक्रम के अंत में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सचिव को ऐसे कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE