BREAKING NEWS
KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 4:34 pm
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, प्रमुख वक्ता डॉ.सुषमा सोलंकी ने कहा- महिलाएं दो परिवारों का उत्थान करती है, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। महिलाएं दो परिवारों का उत्थान करती है वह वर्तमान में अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए परिवार समाज एवं देश के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही है। उनके विकास से वर्तमान में कई कुप्रथाएं समाप्त हो रही हैं। 
उक्त बात मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता डॉ.सुषमा सोलंकी ने कहे। वही प्रो.शिवकोर कवचे द्वारा कहा गया कि बालिकाएं परिवार समाज एवं देश के विकास का आधार है। बालिकाओं के विकास के बिना परिवार समाज एवं देश के विकास की कल्पना संभव नहीं है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुआ उन्होंने वर्तमान में बालिकाओं के उत्थान के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। बी.ए.द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति माली ने भी बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाये अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती है एवम् उनके सशक्तिकरण पर समाज एवं देश को विशेष ध्यान देना चाहिए। समाज के उत्थान में बालिकाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आभार मयंका पलासिया द्वारा माना इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE