नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी दिनांक 27.01.2025 (सोमवार) को 11 केव्ही टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रखेगी। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 27.01.2025 (सोमवार) को 11 के.वी. लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगा।

11 केवी टाउन- 2 फीडर बंद रहने से 14/2 एवं 14/3 विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हुड़को कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस, डॉ. चौरड़िया हॉस्पिटल, आम्बेडकर मार्ग से शौरूम चौराहे तक इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।