BREAKING NEWS
KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 5:10 pm
KHABAR : फर्जी एडवाइजरी कंपनी में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, मुनाफे का लालच देकर करते थे ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार, 800 लोगों को बना चुके थे शिकार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी तरीके से शेयर एडवाइजरी कंपनी के कॉल सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आरोपियों के पास से 18 मोबाइल , 6 लैपटॉप, 2 सीपीयू, फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया है।  


मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि धार बदनावर के रहने वाले ऋषभ नाम के व्यक्ति ने इंदौर क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि ऑनेस्ट टेक्नोलॉजी शेयर एडवाइजरी कंपनी के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने की लालच देकर उससे ऑनलाइन पेमेंट डलवाया गया था। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे कोई मुनाफा नहीं हुआ। जिसके बाद ऋषभ ने मामले की शिकायत की।  


फरियादी की शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा विजयनगर स्थित कृष्णा बिजनेस सेंटर फ्लैट नंबर 408 में दबिश दी गई। यहां कंपनी के संचालक और कुछ युवकों से कंपनी से जुड़े हुए दस्तावेज मांगे, जो की पूरी तरह से पर्याप्त नहीं थे। जिसके बाद में कार्रवाई करते हुए मौके से अमित, राहुल ,महिपाल और सूरज नामक युवकों को पकड़ा गया है। जो बीकॉम सहित अच्छे पढ़े लिखे हैं। यहां तक की एक युवक ने इंजीनियरिंग भी कर रखी है। युवकों ने 1 साल पहले यह कंपनी शुरू की थी, और फिर फर्जी तरीके से लोगों से मुनाफे का लालच देकर लगातार धोखाधड़ी कर रहे थे।  


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अभी तक कुल 800 लोगों के साथ इस तरह की ठगी की वारदात कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच अब उनके पुराने रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। ताकि जिन व्यक्तियों के साथ इन्होंने फर्जीवाड़ा किया था, उसका भी पर्दाफाश किया जा सके।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE