नीमच। संविधान गोरव अभियान के तहत प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिला के निर्देशानुसार आज भादवामाता मंडल नीमच के शासकीय माध्यमिक विद्यालय जवासा में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की संगोष्ठी आयोजित कि गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, जनपद सदस्य रतन मालावत, मंडल महामंत्री नवलकृष्ण सुरावत, नीमच नगर पालिकापार्षद किरण शर्मा, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर ,जवासा सरपंच रीना लाला सेन, निलेश बैरागी द्वारा भारत रत्न बाबा डॉ भीमराव जी अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ बच्चों द्वारा डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर जी पर भाषण एवं नाटिका मंचन दुवारा संविधान पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई।
साथ में स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षक ओर बच्चे उपस्थित रहे।