BREAKING NEWS
BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 6:43 pm
BIG REPORT : कल ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ. मोहन, संविधान गौरव अभियान के महासंगोष्ठी कार्यक्रम में होंगे शामिल, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल यानी शनिवार को ग्वालियर दौरे पर आएंगे। जहां वह संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत महासंगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या लोग शामिल होंगे।


दरअसल बीजेपी ने बीती 11 जनवरी से संविधान गौरव अभियान का आगाज किया है। जिसके तहत अलग-अलग शहरों और गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में महासंगोष्ठी का आयोजन शनिवार को होगा। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे।


कार्यक्रम में संविधान और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियो को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने समाज में योगदान दिया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया का कहना है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी के सभी कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा बाबा साहब को लेकर फैलाई जा रही समझ में भ्रांतियां को चर्चा के जरिए उजागर किया जाएगा ताकि समाज कांग्रेस का यह राजनीतिक चेहरा देख और समझ सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE