BREAKING NEWS
BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का सबसे बड़ा वार, भारी.. <<     KHABAR : बीजेपी विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो.. <<     KHABAR : पुराने अखबार व अनुपयोगी सामग्री की 17.. <<     KHABAR : रिटायर्ड अफसर की याचिका पर जबलपुर.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, एएसपी प्रत्याशी दामोदर.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 7:00 pm
KHABAR : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन की छात्राओं ने नीमच में सीखे ब्यूटी एंड वेलनेस के गुर, संचालिका ने बताई ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनने की प्रक्रिया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन तहसील की छात्राओं ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आज नीमच में ब्यूटी एंड वेलनेस के गुर सीखे।व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन की छात्राओं ने नीमच के सीनिक ब्यूटी पार्लर पर ब्यूटी एंड वैलनेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। औद्योगिक भ्रमण के तहत प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने बालों, चेहरे के रखरखाव, आइब्रो बनाने आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। पार्लर की संचालिका सुनीता जोशी ने छात्राओं को बताया कि पढ़ाई के बाद ब्यूटी पार्लर के व्यवसाय को अपना कर कैसे आत्मनिर्भर बन जा सकता है। विद्यालय की शिक्षिका अनिता राठौर ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आज कक्षा 9 वी और 10 वी की बालिकाओं को औद्योगिक भ्रमण ओर ब्यूटी एंड वेलनेस के प्रशिक्षण के लिए नीमच सीनिक ब्यूटी पार्लर पर लाए थे। जहा छात्राओं ने ब्यूटी पार्लर से जुड़े पेशे के बारे में जानकारी प्राप्त की।सीनिक ब्यूटी पार्लर की संचालिका सुनीता जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज छात्राएं ब्यूटी एंड वैलनेस के एक दिवसीय प्रशिक्षण पर यहां आई थी।हमारे द्वारा उन्हें हेयर सेटिंग,त्वचा के रखरखाव सहित ब्यूटी पार्लर संबंधी जानकारियां प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE