मल्हारगढ़/बूढा। मल्हारगढ़ तहसील के गांव लिम्बावास में शमशान की भूमि को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती थी, जिस पर गांव में कई बार दो पक्ष आमने सामने हो गए थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार कार्यालय में की और भूमि नपती के लिए आवेदन दिया, जिस पर आज राजस्व निरीक्षक सहित पुलिस अमला मौके पर पहुुंचा और 7 बीघा जमीन पर जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।
ग्रामीणों से इस पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जो राजपूत समाज की शमशान की भूमि थी जिस पर पुरखो से हमारे समाज के लोगों का अंतिम संस्कार होता आया है वह भूमि पर निजी भूमि में परिवर्तित हो गई है, जिस पर हम कोर्ट जायेगे और उस भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त कराएंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि आज जो शमशान भूमि की नपती हुई उसमें कई बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त हुई और रास्ता भी सकरा था जिसका सीमांकन करवा कर उसे भी चौड़ा किया जायेगा ।
इस कार्यवाही में मल्हारगढ़ तहसील के राजस्व प्रभारी निरीक्षक घीसुलाल तलाविया,थाना नारायणगढ पुलिस फोर्स सहित पटवारी ओर प्रशासनिक अमला उपस्थित था।