BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 7:52 pm
KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में थेलेसेमिया जागरूकता सेमिनार और निशुल्क परिक्षण शिविर का आयोजन, सैंकड़ों छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

सुवाखेड़ा। ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक थेलेसेमिया जागरूकता सेमिनार और निशुल्क थेलेसेमिया परिक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर यूनिवर्सिटी के ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के परिसर में इनर वील क्लब और थेलेसेमिया एवं सिकल सेल वेल फेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
थेलेसेमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो अक्सर अनजान रहता है, और इसका पता समय पर न चलने पर मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस शिविर का उद्देश्य थेलेसेमिया के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों में इस बीमारी के परीक्षण को लेकर रुचि पैदा करना था। शिविर में विशेष रूप से छात्रों के रक्त परीक्षण किए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे इस बीमारी से प्रभावित तो नहीं हैं, जिससे उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य खतरे से बचाया जा सके।
शिविर का उद्घाटन यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. माधुरी चौरसिया और इनर वील क्लब की अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. माधुरी चौरसिया, तृप्ति दुआ (अध्यक्ष इनर वील क्लब नीमच), सत्येन्द्र सिंह राठोर (अध्यक्ष थेलेसेमिया एवं सिकल सेल वेल फेयर सोसाइटी नीमच), रजिया एहमद , सरोज गाँधी अमरजीत छाबड़ा उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने थेलेसेमिया के लक्षण, बचाव और उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. माधुरी चौरसिया ने अपने वक्तव्य में बताया की ष्थेलेसेमिया एक गंभीर रोग है, लेकिन इसे जागरूकता और नियमित जांच के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह के शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।ष् 
ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में आयोजित निशुल्क थेलेसेमिया परीक्षण शिविर के दौरान, प्रमुख अतिथि सत्येन्द्र सिंह राठोर ने इस गंभीर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ष्थेलेसेमिया एक ऐसी बीमारी है, जो जागरूकता की कमी और समय पर परीक्षण न होने के कारण अधिक घातक साबित हो सकती है। इस तरह के शिविर न केवल लोगों को जागरूक करते हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाने में मददगार साबित होते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए। राठोर ने यह भी कहा, ष्जागरूकता ही बचाव है। यदि हम समय पर परीक्षण कराएं और थेलेसेमिया जैसे रोगों के प्रति सतर्क रहें, तो हम न केवल अपना बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ी का भी स्वास्थ्य सुरक्षित रख सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और प्राध्यापक दल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस बीमारी के बारे में जानकारी फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को इसके परीक्षण के लिए प्रोत्साहित करें।
उनके प्रेरक शब्दों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को गहराई से प्रभावित किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। शिविर में यूनिवर्सिटी के चिकित्सीय विभाग के विशेषज्ञों द्वारा रक्त परीक्षण के साथ-साथ थेलेसेमिया से संबंधित विभिन्न जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही, इसके रोकथाम और उपचार के उपायों पर चर्चा की गई। शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने निशुल्क परीक्षण के लाभों को सराहा और भविष्य में ऐसी पहल जारी रखने की आवश्यकता जताई।
ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी ने इस शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित कर यह साबित कर दिया कि शिक्षा संस्थान समाज की भलाई के लिए भी अपने योगदान में पीछे नहीं रहते। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय समाज में जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलपति महोदया डॉ. माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अभिनव चौरसिया, उप कुलपति डॉ. प्रशांत शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. मंगल सिंह पंवार एवं समस्त स्टाफ ने जागरूकता पूर्वक शिविर के सफल आयोजन पर स्वस्थ भारत का सन्देश दिया द्य कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के प्रो. अर्जुन परमार के द्वारा किया गया.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE