BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 7:54 pm
KHABAR : जिले में राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा, वोट जैसा कुछ नहीं, वोट डालेगें हम’’थीम पर आधारित होंगे कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2025, को मतदाताओं को जागरूक करने एंव प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलास्‍तर व मतदान केन्‍द्र स्‍तर पर 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रातरू 10.30 बजे किया जावेगा। मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगें हम’’ रहेगी। इस थीम को केन्‍द्र में रखकर टीव्‍ही, रेडियों, सोशल मीडिया पर वेबीनार, सेमीनार, विचार, गोष्ठियां आदि का आयोजन किया जावेगा। साथ ही विभिन्‍न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्‍यम से थीम का प्रचार किया जावेगा। जिलास्‍तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय में मनाया जावेगा। जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रातरू10.30 बजे मतदाता दिवस की सामुहिक शपथ दिलाई जावेगी।  

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के दिन क्विज, रैली, मैराथन दौड, मानव श्रंखला का आयोजन, पेंटिक, पोस्टर, रंगोली, कार्टून, पंतग,ग्रिटिंगकार्ड, केलीग्राफी, बीएलओं कौन,हिन्‍दी अंग्रेजी शपथ राईटिंग,स्‍पोट्स प्रतियोगिताएं विभिन्‍न सार्वजनिक स्‍थानों, मॉल, आदि के नुक्‍कड नाटक, युवाओं के लिए कार्यक्रमएवं अन्‍य संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन एवं ग्रामीण हाट बाजारों में प्रचार-प्रसार डोन्‍डी पिटवाकर करवाया जावेगा।

महाविद्यालयीन स्‍तर पर ईएलसी क्‍ल्‍ब के माध्‍यम से वेबीनार आयोजित कर राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस की थीम‘’ वोट जैसा कुछ नही, वोट डालेगें हम’’पर विचार गोष्ठियां प्रस्‍तुत करना तथा ईएलसी क्‍लब से संबंधित गतिविधियां करवाकर, राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के दिन किये जाने वाले प्रचार-प्रसार एवं मतदाता दिवस आयोजित कर, उसके फोटो ग्राफ्स भेजेगें। साथ ही ईएलसी क्‍लब का एक व्‍हाट्स एप ग्रुप क्रिएट कर, भारत निर्वाचन आयोग को ग्रुप में जोडते हुए, फोटोग्राफ्स उस पर भेजने के निर्देश दिए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE