BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 10:21 am
BIG REPORT : मौसम ने फिर ली करवट, तेजी से लुढ़का पारा, शीतलहर से अगले 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड, जानें ताजा अपडेट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिसके चलते ठंड का असर तेज हो गया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को भोपाल में ठंडी हवाओं का असर साफ देखा गया, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


तेजी से लुढ़का पारा 
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सभी शहरों में पारा लुढ़का। नरसिंहपुर में 24.2 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, सागर में 24.9 डिग्री, सतना में 24.7 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 24 डिग्री, गुना में 25 डिग्री, पचमढ़ी में 26.6 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, दमोह में 25.5 डिग्री, खजुराहो में 25.4 डिग्री, उमरिया में 25.5 डिग्री रहा।


अगले 3 दिन तक ठंड का रहेगा असर 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे पारे में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।


पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। भोपाल में गुरुवार से ही सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, और शुक्रवार को यह और तेज हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE