BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 11:17 am
KHABAR : उज्जैन सिंहस्थ के पहले होगा स्टेशनों का विकास, रतलाम में बोले वेस्टर्न रेलवे के जीएम- महाकुंभ देश का महोत्सव, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रयागराज का महाकुंभ पूरे देश का महोत्सव है। 44 करोड़ लोग जा रहे है। पूरे देश को इसमें योगदान देना है। उज्जैन सिंहस्थ को लेकर भी हमारी तैयारी चल रही है। तैयारी को लेकर आज भी लोगों से चर्चा की है। क्षिप्रा नदी के पास लोगों को उतारने की व्यवस्था की जाएगी। पहले चेन पुलिंग करके लोग उतर जाते थे। प्रॉपर व्यवस्था करेंगे ताकि लोग वहां पर उतर सके। विक्रमनगर व मोहनपुरा स्टेशन का डेवलपमेंट किया जाएगा। ताकि वहां पर लोग उतर सके।ष्


यह बात रतलाम आए वेस्टर्न रेलवे के जीएम (जनरल मैनेजर) अशोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार रात रतलाम में मीडिया से चर्चा में कही। मिश्र, जीएम स्पेशल ट्रेन से इंदौर-देवास-उज्जैन-नागदा रेल खंड का निरीक्षण करते हुए रात 8 बजे रतलाम पहुंचे थे।


उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 पर चर्चा करते हुए कहा कि निरीक्षण अच्छा रहा, काफी सुधार है। आगे और अच्छा काम होगा। कवच प्रणाली को लेकर कहा कि अहमदाबाद से वड़ोदरा तक काम हो चुका है। शेष जगहों पर काम चल रहा है।


नागदा से लेकर गोधरा तक तीसरी लाइन का सर्वे चल रहा है। ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर कहा कि कहीं अगर कमी है तो जीआरपी से कोआर्डिनेशन करके बेहतर करेंगे। वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल चल रहे है। रेलवे बोर्ड डिसाइड करेगा किस रूट पर चलाया जाए।


एक सवाल पर कहा कि मेमू रैक के वेस्टर्न रेलवे में कई रैक चाहिए। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश में मेमू रैक की जरूरत है। जीएम ने रतलाम से नीमच रेल लाइन दोहरीकरण कार्य अगले साल तक पूरा होने की बात कही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE