शाजापुर। शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे की जयंती शाजापुर जिले के शुजालपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में फल और फ्रूट का वितरण किया।
शिवसेना जिला अध्यक्ष रमेश टेलर ने बताया कि ठाकरे साहेब की जयंती पर उनको याद किया गया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे एक महान नेता और हिन्दू सम्राट थे, जिन्होंने अपना जीवन हिन्दू समाज की सेवा में समर्पित किया था। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बाला साहेब ठाकरे के जीवन और कार्यों पर विशेष चर्चा की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए शिवसेना प्रतिबद्ध है और उनके आदर्शों को अपनाने के लिए काम करेगी ।