BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 11:37 am
KHABAR : संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित, कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान किया- मालवीय, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश अनुसार संविधान गौरव अभियान के तहत शुक्रवार को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा  हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में हुआ। आयोजन में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा ओर अजा मोर्चा जूनियर मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व मे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथो मे तख्तियां लेकर जय भीम के नारों के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं आलोट विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही बाबा साहब अम्बेडकर जी का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हरवाने का कार्य किया है, साथ ही बाबा साहब को लंबे समय तक भारत रत्न से वंचित रखा और स्वयं नेहरू जी ने अपने जीते जी प्रधानमंत्री रहते हुए स्वयं को ही भारत रत्न दिया। वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा ने हमेशा बाबा साहब एवं उनकी धरोहर को सम्मानित किया। भाजपा के समर्थन वाली केंद्र सरकार ने बाबा साहेब आंबेडकर जी को भारत के सबसे बड़े सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित कराया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कराया और उस धरोहर को राष्ट्र को समर्पित कर बाबा साहब को सम्मान दिया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब के 125 वी जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरूआत की, जिससे संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदानों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन उनके संघर्षों को हमेशा याद रखें। कार्यक्रम को हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के पंच तीर्थस्थलों का निर्माण भाजपा सरकार ने किया है। भारत का संविधान एक ऐतिहासिक संविधान है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम आते ही भारतीय संविधान का जिक्र अपने आप आ जाता है। दुनिया या तो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका के नाते याद करती है या भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैर बराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के तौर पर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE