BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 11:46 am
KHABAR : एप्पल कंपनी की लाखों की एसेसरीज पकड़ी, असली बताकर नकली बेच रहे थे, अहमदाबाद की कंपनी ने पुलिस के साथ डाली रेड, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भंवरकुआ इलाके में अहमदाबाद की एक कंपनी ने पांच बड़े मोबाइल शॉप पर छापा मारा, जो एप्पल कंपनी के नकली प्रोडक्ट्स को असली बताकर बेच रहे थे। इन शॉप्स से लाखों रुपए की सैकड़ों एसेसरीज बरामद की गईं। इस कार्रवाई में कंपनी और पुलिस की टीम ने मिलकर रेड की थी।


भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, विशाल जडेजा, निवासी मधुकुंज सोसाइटी, गुजरात की शिकायत पर पुलिस ने अमित बागजई, उत्तमसिंह चौहान, किशन पंजवानी, रितीक वाधवानी और निकेश गौतम के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विशाल जडेजा ने बताया कि वह श्ग्रिफिन एनटेलीएक्चुअर प्रॉप्रट्रीश् नामक कंपनी में मैनेजर हैं, जो एप्पल के लिए अधिकृत है और नकली एसेसरीज की पकड़-धकड़ का काम करती है।


विशाल को जानकारी मिली थी कि भोलाराम मार्ग, जो एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है, वहां पर 5 शॉप्स में नकली एसेसरीज बेची जा रही थीं। पहले अमित बागजई की शॉप पर छापा मारा गया, जहां से 206 मोबाइल कवर, मोबाइल एडाप्टर और डाटा केबल जब्त किए गए। इसके बाद उत्तम सिंह चौहान की दुकान से 170 मोबाइल कवर, इयर पार्ट्स और अन्य एसेसरीज जब्त की गईं। किशन पंजवानी की श्कल्याण कलेक्शनश् से 290 मोबाइल कवर और ईयर बड्स बरामद हुए।


रितीक वाधवानी की ए टू जेड कलेक्शन से 157 मोबाइल कवर, 2 ईयर पार्ट्स, 1 डाटा केबल और ईयर बड्स जब्त किए गए। अंत में, निकेश गौतम की शॉप से 126 मोबाइल कवर, 4 एडाप्टर और 6 डाटा केबल जब्त किए गए। सभी शॉप मालिकों को थाने लाकर उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE