BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 12:13 pm
BIG REPORT : बीजेपी की संस्थापक सदस्य विजयाराजे सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि, कटोराताल स्थित अम्मा महाराज की छत्री स्थित प्रतिमा पर दी गई पुष्पांजलि, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। बीजेपी की संस्थापक सदस्य और सिंधिया राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 24वीं पुण्यतिथि है। ग्वालियर में कटोराताल स्तिथ अम्मा महाराज की छत्री स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने राजमाता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।


इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि, राजमाता अपनी जनसेवा से लोकमाता के रूप में पहचानी गई। वहीं प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि, राजपथ से लोकपथ पर जाने वाली राजमाता ने महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा काम किया।


बतादें कि, राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 में हुआ था। उनका निधन 25 जनवरी 2001 को दिल्ली में हुआ था। राजमाता एक भारतीय राजनीतिज्ञ और ब्रिटिश राज में ग्वालियर के अंतिम शासक महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की पत्नी थीं। बाद के जीवन में, उन्हें भारतीय संसद के दोनों सदनों के लिए बार-बार चुना गया। वह भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE