BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 12:20 pm
KHABAR : गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बिक्री शुरू, खादी का झंडा 550 रुपए तक, प्लास्टिक बैन, युवाओं में दिख रहा उत्साह, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच इंदौर में तिरंगे की बिक्री जोरों पर है। इस वर्ष युवाओं में तिरंगा खरीदने का विशेष उत्साह देखा जा रहा है, हालांकि पिछले साल की तुलना में ग्राहकी कम है। श्हर घर तिरंगा अभियान के कारण पिछले साल बिक्री में जबरदस्त उछाल आया था।


बाजार में विभिन्न प्रकार और कीमतों के तिरंगे उपलब्ध हैं। खादी के तिरंगे 100 से 550 रुपए, साटन के तिरंगे 10 से 50 रुपए और कपड़े के तिरंगे 1 से 5 रुपए तक बिक रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक के झंडों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।


कृष्णपुराछत्री के व्यापारी अभिषेक पहाड़िया के अनुसार, अधिकांश तिरंगे गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में बनाए जाते हैं। दुकानों में 60-90 आकार का सबसे बड़ा तिरंगा उपलब्ध है। इसके अलावा, तिरंगे के स्टीकर, जय श्री राम लिखे गमछे और रिस्ट बैंड भी अच्छी संख्या में बिक रहे हैं। टोपी 5 से 100 रुपए तक और गले की पट्टी 5 से 10 रुपए तक उपलब्ध है। ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार सामान खरीद रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE