नीमच। शहर की प्यास बुझाने वाले जाजू सागर बांध से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बांध की पाल पर लगी तार फेंसिंग को पार करके मगरमच्छ पाल पर घुमता देखा जा रहा है, जिसका नजारा यहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं, लेकिन वीडियो में दिख रही जगह से ये तो साफ है कि यह हर्कियाखाल डेम यानि जाजू सागर बांध का ही वीडियो है।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि कितना बड़ा यह मगरमच्छ है ऐसे और भी कई मगरमच्छ इस डेम में है। यहां लोग रविवार या किसी त्यौहार पर घूमने के लिए भी आते हैं। ऐसे में बांध के पानी से बाहर आकर मगरमच्छ यहां घुम रहा। ऐसे में नगर पालिका के द्वारा क्या सुरक्षा पर्यटकों के लिए की गई। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता देवें की पूर्व में हर्कियाखाल डेम की नर्सरी में मगरमच्छ नर मादा द्वारा अंडे दिये गये थे, जिन्हें गांधी सागर डेम में भी छोड़ा गया था।
