सनावद। 25 जनवरी शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रजातंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को शपथ दिलवाई गई। बीएलओ महेन्द्र कछुवाये ने बताया की वोट जरूर डालेंगे हम” थीम पर मतदाता शपथ दिलाई गई।
अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखने तथा प्रत्येक चुनाव में निर्भीक होकर तथा धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की शपथ लेते हैं। नगर पालिका परिषद कक्ष में भी सब इंजीनियर शिवकुमार सोलंकी द्वारा नपा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयों को भी मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।