छतरपुर। 26 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है आज शुक्रवार 24 जनवरी को छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल एसपी अगम जैन की मौजूदगी में फायनल रिहर्सल सम्पन्न हुई सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय सलामी हुई तत्पश्चात कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया परेड निरीक्षण उपरांत पृथक पृथक प्लाटून का भी निरीक्षण किया गया इस अवसर पर हर्ष फायरिंग भी हुई गणतंत्र दिवस परेड में पुलिस बैंड प्लाटून का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा कुल मिलाकर छतरपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को हर्षाेल्लास पूर्वक मनाएं जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।