इंदौर। श्री जयंतीलाल हीराचंद संघवी गुजराती इनोवेटिव महाविद्यालय और एनएमटी गुजराती कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिकोत्सव सप्ताह में श्नच बलिए डुएट डांस प्रतियोगिताश् का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीन विशेष राउंड शामिल थे।
पहले राउंड में छात्रों ने बेस्ट जोड़ी थीम पर प्रस्तुति दी, जिसमें गोविंदा-करिश्मा, वरुण-आलिया और शाहरुख-दीपिका जैसी मशहूर जोड़ियों के गानों पर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे राउंड में श्बॉलीवुड इमोशनश् थीम पर छात्रों ने प्रेम, मां का स्नेह, खुशी और भय जैसी भावनाओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।
सबसे खास था तीसरा राउंड, जिसमें दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने राजेश खन्ना, श्रीदेवी, दिव्या भारती और सुशांत सिंह राजपूत के यादगार गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में इनोवेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सौरभ परीख, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सीमा सिंह, एनएमटी कॉलेज फार्मेसी के चेयरमैन भावनेश भाई पटेल और प्राचार्य डॉ. धीरज जैन मौजूद रहे। छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने भरपूर मनोरंजन किया और कार्यक्रम कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक यादगार पल बन गया।