नीमच। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर अंचल के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ख्यातिनाम चिकित्सक डॉ एलबीएस चौधरी ठीक प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ग्रीन बेल्ट पर पौधारोपण भी किया जावेगा।
इस दौरान ग्रुप की महिला एवं पुरुष सदस्यों द्वारा देश भक्ति गीत, कविता, भाषण व देश भक्ति से ओतप्रोत विचारों की प्रस्तुति दी जावेगी। ततपश्चात मिठाई का वितरण होगा। उक्त जानकारी ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने दी।