BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 3:04 pm
KHABAR : पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ढाबे पर छापा मार जब्त की 16 पेटी देशी और विदेशी अवैध शराब, वीआईपी रुम में मिली नोट गिनने की मशीन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोजपुर। मध्य प्रदेश की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के सतलापुर इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कल्लू दा ढाबा पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ढाबे से 16 पेटी देशी और विदेशी अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही वीआईपी रुम में नोट गिनने की मशीन भी मिली।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कल्लू दा ढाबा पर छापामार कार्रवाई करते हुए 16 पेटी देशी और विदेशी अवैध शराब जब्त की। इसके साथ ही इस कबाड़नुमा होटल में एक लग्जरी रूम भी मिला, जिसके अंदर जाकर देखा तो उसमें एसी और टीवी जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। यह बड़ा सवाल खड़ा करता है कि होटल की आड़ में आखिर कौन-सा अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


बतादें कि, यहां एक ही नहीं बल्कि कई होटल और ढाबों पर अवैध गतिविधियां। सतलापुर, मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज, गौहरगंज, सुल्तानपुर, बाड़ी, बरखेड़ा सहित ग्रामीण इलाकों में जमकर शराबख़ोरी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की आंखों पर लापरवाही की पट्टी चढ़ी है। सूत्रों की मानें तो पूरे भोजपुर विधानसभा में हाइवे से लगे होटलों में बेखौफ अवैध शराब बेची जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शराब माफिया अपनी गाड़ियों से अवैध शराब की सप्लाई करते हैं। हाल ये हैं कि गांव-गांव शराब परोसी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE