BREAKING NEWS
मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 3:22 pm
BIG NEWS : कांग्रेस ने बापू के खानदान को मिटाने का किया काम, सीएम डॉ. मोहन ने साधा निशाना, बोले- आज नकली गांधी परिवार असली बन रहा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। संविधान गौरव अभियान के तहत मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हुए महासंगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। यहां उन्होंने संविधान और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को लेकर समाज मे फैलाई जा रही भ्रांतियों पर चर्चा की। अपने संबोधन के दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बापू के खानदान को मिटाने का काम कांग्रेस ने किया है। आज नकली गांधी परिवार असली असली गांधी बन रहा है। इन लोगों ने शादी होने के बाद भी सरनेम तक नहीं बदले। 


कांग्रेस ने अपने खुद के नेताओं को भुलाया- मोहन यादव 
सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने खुद के नेताओं को भुला दिया। मदन मोहन मालवीय ने बनारस यूनिवर्सिटी की स्थापना की, बाल गंगाधर तिलक कांग्रेस के रहे, लेकिन उन्हें भी  भुला दिया गया। आजादी के बाद कांग्रेस के नेहरू जी ने सबको भुला दिया। कांग्रेस ने सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल के साथ अन्याय किया। बाबा साहेब अंबेडकर जी को हराया, मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया, कश्मीर में 370 लगा दी, नेहरु जी ने हीन भावना से अंबेडकर जी के साथ अन्याय किया। अंबेडकर जी को लोकसभा में रोकने का पाप कांग्रेस ने किया। 


राहुल-प्रियंका पर निशाना साधा 
संविधान गौरव अभियान के तहत हो रहे महासंगोष्ठी कार्यक्रम में सीएम मोहन ने राहुल और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भाई ने बहन के लिए सीट का इंतजाम किया। देश में और कहीं जगह नहीं मिली तो केरल में लड़े। राहुल गांधी की दिल्ली में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। 


बापू के खानदान को मिटाने का काम कांग्रेस ने किया
सीएम मोहन ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बापू के खानदान को मिटाने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा आज नकली गांधी परिवार असली गांधी बन रहा है। इन लोगों ने शादी होने के बाद भी सरनेम नहीं बदले। सीएम ने कहा कि हमने पार्टी भी बाबा साहब के सिद्धांत पर बनाई। बाबा साहब ने धारा 370 का विरोध किया था, ये पाप कांग्रेस के सिर पर है, जनता इसका जवाब मांगेगी। हमारे पीएम वोट मांगने जातें है तो संविधान को माथे पर लगाते हैं। हमने 370 को हटाया और बाबा साहब की इच्छा पूरी की। पूरे देश में  झाड़ू लग गई, तब इनको यात्रा निकालने की याद आई है। सीएम मोहन ने कहा कि राहुल को देश मे माफी यात्रा निकालना चाहिए, अंबेडकर जी को हराने वाले को पद्म भूषण दिया। आजादी के बाद बाबा साहेब के आस्था स्थलों पर कांग्रेस ने विकास नहीं किया। आज सत्ता नहीं है तो उन्हें अंबेडकर जी याद आ रहे हैं।      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE