मनासा। ऑल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की स्थानीय नीमच शाखा में वर्ष 2025 से 2029 आगामी 4 वर्षों के लिए नई मैनेजिंग कमेटी का निर्विरोध गठन किया गया। विकास नगर स्थित सी ए ब्रांच में आज आयोजित एक सम्मान समारोह में निम्न अनुसार निर्विरोध चुनी गई 6 सदस्यीय मैनेजमेंट कमेटी का सम्मान किया गया। सीए एन पाटीदार, सीए वीके जैन, सीए राजकुमार गोयल, सीए भावेश सिंहल, सीए दीप्ति जिंदाणी एवं सीए मनोज पाटीदार।
वर्तमान शाखा अध्यक्ष सीए यशवर्धन जैन ने बताया कि नव निर्वाचित कमेटी का कार्यकाल 4 वर्ष का होगा, जिसमें प्रत्येक सदस्य बारी-बारी से विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। आपने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि जिले के समस्त सीए सदस्यों हेतु प्रोफेशनल एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन के सर्वश्रेष्ठ अवसर हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधा नीमच शाखा में आकार ले रही है और नई मैनेजिंग कमेटी से और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नीमच एवं आसपास के सीए सदस्यों ने भाग लिया और नवनिर्वाचित मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों को बधाई दी। आभार सीए पियूष कड़ावत ने माना एवं कार्यक्रम का संचालन सीए अरविंद माहेश्वरी ने किया।