BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 4:06 pm
BIG REPORT : अचानक रामनिवास रावत के घर पहुंचे सीए मडॉ. मोहन, जयभान पवैया और पूर्व सांसद भी रहे मौजूद, जानिए क्या रही वजह, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। नाराजगी की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री रामनिवास रावत से मुलाकात की। सीएम आज उनके घर पहुंचे। इस दौरान ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे।


पार्टी से नाराज होने की चल रही थी अटकलें
दरअसल, हाल ही में हुए विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद रामनिवास रावत ने पार्टी के ही लोगों पर उन्हें हराने का आरोप लगाया था। इसके बाद से अटकलें लग रही थी कि वह बीजेपी पार्टी से अंदरूनी तौर पर नाराज चल रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम महासंगोष्ठी में शामिल होने के बाद अचानक पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के घर पहुंचे।


सीएम ने अपने हाथों से पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद को परोसा खाना
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ 10 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा की। इसके साथ ही सीएम ने अपने हाथों से पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर को खाना भी परोसा। इस मुलाकात पर जब सीएम डॉ. मोहन यादव से सवाल किया गया तो वह बिना कुछ बोले चले गए। 


मुलाकात पर कांग्रेस ने कसा तंज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रामनिवास रावत के घर पहुंचने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का कहना है कि “भाजपा ने रामनिवास रावत जी की राजनीतिक हत्या की है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनका उपयोग किया और फिर उसके बाद जिस तरह दूध में से मक्खी निकालकर फेंकी जाती है, उसी तरह रामनिवास रावत जी को फेंक दिया। कांग्रेस पार्टी में अगर वह वापसी के सपने देख रहे हैं तो यह संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी अब उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।


रामनिवास रावत बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, स्वीकार करने के लिए तैयार
हालांकि, रामनिवास रावत ने कांग्रेस के आरोपों को नकार दिया। उन्होंने सीएम के घर आने पर कहा, “मुख्यमंत्री सहजता के साथ घर आए थे। उन्हें लंच पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री के साथ भोपाल हो या ग्वालियर हमेशा खास बातचीत होती रहती है। कांग्रेस जो नाराजगी और पार्टी छोड़ने की बात कर रही है, तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आज की मुलाकात के बाद उन्हें इस तरह की सोच अपने दिमाग से निकाल देनी चाहिए। बीजेपी पार्टी आगे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।


मुलाकात से चर्चाओं पर लगेगा विराम?
आपको बता दें कि राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े हो रहे थे कि विजयपुर विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद रामनिवास रावत बीजेपी पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी क्यों बना रहे हैं? ऐसे में इन चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रामनिवास रावत के घर जाने और मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। शायद अब इन चर्चाओं पर विराम लग जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE