नीमच। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय तपोभूमि पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल प्रातः 8.35 बजे ध्वजारोहण करेंगी। देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलिप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा बाईं धनगर, एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने बताया की प्रति वर्षानुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर आयोजित है जिसमें भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।