BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 4:28 pm
BIG REPORT : राहुल, प्रियंका की सभा में राजनीतिक भाषण प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने कांग्रेस को दी सशर्त अनुमति, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में अंबेड़कर को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में जारी सियासत के बीच अब कांग्रेस की महू सभा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा की सभा में राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध लग गया है। इसी कड़ी में इंदौर जिला प्रशासन ने कांग्रेस की सभा को सशर्त अनुमति दी है। अनुमति में कहा गया कि- मंच से राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण नहीं होंगे।


मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा 27 जनवरी को जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस अपनी राजनीति का फोकस संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रित करने जा रही है। अंबेडकर के मुद्दे पर संसद में लड़ाई लडऩे के बाद अब कांग्रेस सड़क पर लड़ाई लड़ने के लिए उतरी है। अंबेडकर के जन्म स्थल महू के इस कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ पदयात्रा भी शुरू की जाएगी। इस पदयात्रा को एक साल तक चलाया जाएगा। इस तरह से राजनीतिक मकसद से ही कांग्रेस द्वारा 27 जनवरी को महू का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राहुल प्रियंका के अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE