BREAKING NEWS
देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2025, 4:32 pm
KHABAR : डल्लेवाल के अनशन का आज 61वां दिन, 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां, मध्य प्रदेश में निकलेगी मोटरसाइकिल रैली, पढे़ खबर 

Share On:-

पटियाला। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन का आज 61वां दिन है। दाता सिंह वाला-खनौरी किसान मोर्चा पर चल रहे इस ऐतिहासिक सत्याग्रह को दो महीने पूरे हो गए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यह मोर्चा पूरी तरह से किसानों की मांगों पर केंद्रित है और इसका किसी अन्य मुद्दे से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने जनता और प्रशासन से अपील की है कि इस पवित्र आंदोलन को अपवित्र करने की कोई कोशिश न की जाए।


डल्लेवाल की सेहत में सुधार
अब डल्लेवाल की सेहत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के पीजीआई में इलाज करवाने के सुझाव को डल्लेवाल ने मानने से इनकार कर दिया है। वहीं, बीते दिन डल्लेवाल लंबे समय बाद धूप में निकले। डॉक्टर्स की टीम की कोशिश है कि डल्लेवाल को 14 फरवरी तक तंदरुस्त किया जाए, ताकि वे बैठक में टेबल पर बातचीत कर सकें।


किसान मोर्चा की मांगों पर केंद्रित आंदोलन
किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि 13 फरवरी से चल रहे इस किसान मोर्चे का उद्देश्य केवल किसानों की मांगों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और पवित्र है।


किसान नेताओं ने सभी किसानों और आंदोलन से जुड़े लोगों से अपील की कि वे इस आंदोलन की मर्यादा बनाए रखें और इसे किसी भी तरह से भटकाने या अपवित्र करने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों के हक की लड़ाई है और इसे किसी भी बाहरी ताकत से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।


26 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारी: किसान नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी को पूरे देश में दोपहर 12 बजे से 1ः30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे और ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। तमिलनाडु और कर्नाटक में 70 से अधिक स्थानों पर किसान ट्रैक्टर मार्च आयोजित करेंगे। पंजाब और हरियाणा में सैकड़ों स्थानों पर बड़े स्तर पर किसान अपने ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरेंगे। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां चल रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE