सरवानियां महाराज। समीप स्थित ग्राम आमलीभाट के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय (संकुल केंद्र सरवानिया महाराज) में शाला परिवार द्वारा शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सायंकालीन वार्षिकोत्सव का पहलीबार आयोजन किया गया। पहले वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जनपद सदस्य सुभाषचंन्द्र भट्ट एवं एस एम सी अध्यक्ष महेश दास बैरागी द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया। आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही आकर्षक नृत्य से मंत्र मुग्ध कर दिया। देश में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर ज्ञानवर्धक नशा मुक्ति को आधार बनाकर नाटक प्रस्तुत कर नशे के कारण परिवार पर पड़ने वाले गलत प्रभावों को बताया , नशे से होने वाले विनाश कारी प्रभाव के बारे मे बता कर नशा मुक्ति का संदेश दिया ।
वर्तमान में सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट बता कर विद्यार्थियो को इससे बचने की सलाह दी गई। इस अवसर पर विद्यालय से रिटायर्ड शिक्षक कैलाशचंद्र राजपुरोहित, शाला प्रधान अध्यापक विनोद बिलावत , शिक्षक सुशील जैन,दशरथ हिंदल,लोकेश कारपेंटर अर्चना भट्ट ने सभी ग्राम वासियों तथा आगंतुकों का आभार प्रकट कर आगे भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की। कार्यकम का संचालन शौकीन कारपेंटर कंप्यूटर ऑपरेटर शिक्षा विभाग नीमच द्वारा किया गया एवं सभी कार्यक्रम की रेटिंग के लिए 4 जज दिनेश वीरवाल पत्रकार, दिलीप पलोड़, समरथ मालवीय, सुनील प्रजापति (शिक्षक) भी उपस्थित थे। आयोजन में ग्राम आमलीभाट के गणमान्यजन व ग्राम वासियों उपस्थित थे।